फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खाबल पंचायत में प्राकृतिक खेती के बताए फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। कृषि विभाग रोहड़ू और फ्यूचर फूड संस्था के सौजन्य से खाबल गांव में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में कृषि प्रसार अधिकारी चिड़गांव मोहर सिंह, फ्यूचर फूड संस्था से प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र वर्मा और प्रोजेक्ट ऑफिसर रोहित शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। शिविर में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के बारे में प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती के फायदों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


कृषि प्रसार अधिकारी मोहर सिंह ने बताया कि आए दिन रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरता खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा कि उपजाऊ क्षमता को बरकरार रखने के लिए आज किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती करने की जरूरत है। प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र वर्मा और प्रोजेक्ट ऑफिसर रोहित शर्मा ने परंपरागत कृषि विकास योजना की जानकारी दी। इस दौरान फ्यूचर फूड संस्था और कृषि विभाग ने हर्बल स्प्रे और वर्मीवाॅश बनाने के लिए महिला किसानों को 200 लीटर का ड्रम, बीज की गुणवत्ता के लिए 10 सीडलिंग ट्रे, दो क्रेट और 10 किलो-मटर का बीज निशुल्क वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें