फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बरसात से स्पीति में 32.24 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। भारी बरसात के चलते हर क्षेत्र में नुकसान देखने को मिल रहा है। बरसात के मौसम में लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। लाहौल स्पीति खंड के तहत भारी बारिश और बर्फबारी के कारण 32.24 करोड़ की चपत लगी है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को 14.58 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग 14.68 करोड़ रुपये, वन विभाग में एक करोड़, 15 लाख, खंड विकास कार्यालय में 30 लाख और पशुपालन विभाग में 26 लाख के करीब नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को 64.96 लाख, उद्यान विभाग को 57,000 रुपये और राजस्व विभाग में 92 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है।

खुलासका गांव में 92 बीघा भूमि को भारी क्षति पहुंची है। खुलासका में सात घरों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्पीति के सभी संपर्क मार्ग बहाल कर दिए गए हैं। क्षेत्र में पेयजल योजनाएं भी सुचारु रूप से चल रही हैं। चंद्रताल तक का मार्ग बहाल है, वहीं फंसे हुए गद्दी लोगों को भी रेस्क्यू किया जा चुका है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि मौसम के हिसाब से यात्रा करें। खराब मौसम के दौरान यात्रा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें