कुमारसैन में राज्य विद्युत परिषद पैंशनर संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और अन्य सदस्य
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड की पेंशनर्स वेलफेयर संघ कुमारसैन इकाई की बैठक में रणजीत शौनिक की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। इसके साथ ही कई ज्वलंत मुद्दों को जोरशोर से उठाया गया। कोटगढ़ इकाई अध्यक्ष सुंदर सिंह कंवर और विनोद भैक ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए।
इसके साथ ही कई ज्वलंत समस्याओं को लेकर गहनता से चर्चा की। इस दौरान सरकार से करुणामूलक आधार पर नौकरी देने का आग्रह किया गया। बैठक में कई अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर नारायण ठाकुर, चेतराम धीमान, शिला, मीरा, शिवचंद, दीपराम शर्मा, बालक राम और खीमाराम सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।