फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देशराज को सौंपी चौपाल भाजपा मंडल आईटी संयोजक की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। चौपाल भाजपा ने तहसील नेरवा की हाऊ के कांडा गांव से संबंधित देशराज शर्मा को लगातार दूसरी बार चौपाल भाजपा मंडल के आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


देशराज शर्मा को 2022 विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन और उनकी जुझारू कार्यशैली के लिए चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा और चौपाल भाजपा मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने एक बार फिर से विश्वास जताया है। लगातार दूसरी बार चौपाल भाजपा आईटी संयोजक की जिम्मेदारी संभालने के बाद देशराज ने कहा कि वह जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।

उन्होंने इसके लिए चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा, प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डडवाल, भाजपा जिला महासू के अध्यक्ष अरुण फाल्टा, संसदीय क्षेत्र प्रभारी शुभंकर सूद, मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, जिला महासू आईटी संयोजक प्रभात एवं समस्त भाजपा नेतृतव का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें