फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में धूमधाम से मनाया गया शाख पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में शाख पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के रिवाड़ी, चपोहल, रौं और गोहाण सहित अन्य गांवों मेें शाख पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मनाया जाता है। शाख पर्व के नौवें दिन बुधवार को ऋषि पंचमी को प्राकृतिक जलस्रोत के पास विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीण हिमादित्य पंचांग के रचयिता उमाशंकर दीक्षित ने कहा कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करके एक तख्तीनुमा पट्टी पर मक्की, जौ की बिजाई करती है और नौ दिन तक इसकी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि एक दंत कथा के अनुसार प्राचीन समय में पृथ्वी पर अकाल पड़ गया था। असुरों ने धरती पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस कारण ऋषियों ने भगवान विष्णु की स्तुति की और उन्होंने अपने अंश से माता शाकुंभरी देवी को प्रकट किया। भगवान के अंश अवतार ने राक्षसों का वध किया और आशीर्वाद दिया कि पृथ्वी पर अब कभी भी अन्न धन की कमी नहीं होगी। महिलाएं संतान सुख और पुत्र कामना के लिए इस पर्व को मनाती हैं। ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर दलाश में दो दिवसीय ऋषि मेला भी आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें