फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नए बस अड्डे के चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। व्यापारिक केंद्र रामपुर में चिट्टे का नशा लगातार युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार शाम को नए बस अड्डे के समीप पुलिस ने एक युवक से 1.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मुख्य आरक्षी यश पाल पुलिस दल के साथ रामपुर के नए बस अड्डे के पास गश्त कर रहा था। पुलिस दल जब नए बस अड्डे के साथ लगती परिवहन निगम की कार्यशाला के समीप पहुंचा तो यहां मोड़ पर एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस के दौरान युवक से 1.45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक तुषार चौहान निवासी खमाड़ी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें