फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में होटल के कमरे में मिला अजमेर के व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल बस स्टैंड के एक निजी होटल में पुलिस को शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान युगल किशोर पुत्र राम रत्न निवासी गांव व डाकघर स्थाना, तहसील मसुदा, जिला अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है। मृतक चौपाल में कारपेंटर का काम करता था। वह बीते दिन से होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम होटल का एक कर्मचारी कमरे में ठहरे व्यक्ति को खाना लेकर गया लेकिन दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद होटल के मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल मालिक को मौके पर बुलाया और उसके बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे। यहां देखा तो युगल किशोर मुंह के बल चारपाई पर गिरा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को शिमला आईजीएमसी भेजा गया है। प्राथमिक जांच में मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें