फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवक से 43.64 ग्राम चिट्टा, 1,76,175 रुपए की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहडू बजार से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी युवक के घर पर तलाशी के दौरान 43.64 ग्राम चिट्टा और 1,76,175 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रोहडू की टीम शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रवीण राणा के साथ समोली पुल की ओर गश्त पर निकली थी। इस दौरान पुलिस को सुराग मिला की गांव में एक व्यक्ति लंबे समय से चिट्टे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नामजद अंकेश ठाकुर पुत्र सुर्जन सिंह गांव समोली रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के घर से 43.64 ग्राम चिट्टा और 1,76,175 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी से क्षेत्र में नशा माफिया के खिलाफ कई सुराग मिलने की संभावना है। रोहडू पुलिस ने दो दिन में दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले रोहडू के बाऊटी नाला के आंबेडकर नगर में एक युवक को चिट़्टे के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें