फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में भी गरजी सीपीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। भारी बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर निरमंड तहसील कार्यालय के बाहर सीपीएम ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सीपीएम लोकल एरिया कमेटी रामपुर के सचिव देवकी नंद, लोकल कमेटी निरमंड के सचिव पूर्ण ठाकुर, एरिया कमेटी रामपुर के सदस्य रंजीत ठाकुर और कश्मीरी लाल ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से प्रदेश में करीब लगभग 12 हजार करोड़ का नुकसान अभी तक हो चुका है। कई घर बह जाने से लोग बेघर और भूमिहीन हो गए हैं। लोगों ने अपने जीवनयापन के साधन खो दिए हैं।

सीपीएम ने इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि निरमंड खंड में भी भारी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार ने भी प्रभावितों को अभी तक नुकसान का मुआवजा नहीं दिया है। इस मौके पर परस राम, दुर्गानंद, चंदेल कुमार, भाग चंद, हुकुम चंद, हितेश, हीरा लाल, आशा देवी, शेर सिंह, डोला राम, मनोहर लाल, मोती राम और रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें