फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिंगला में महिलाओं को बताई पारंपरिक व्यंजनों की महत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत में बुधवार को पोषाहार दिवस मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र शिंगला में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को पारंपरिक व्यंजनों का महत्व भी बताया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता पारंपरिक व्यंजन बनाकर लाईं और प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं इसके लाभों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शिंगला कार्यकर्ता मधुबाला ने महिलाओं को स्वस्थ रहने और अच्छा आहार ग्रहण करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को हरी सब्जियों और फल का अधिक से अधिक सेवन करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र शिंगला सहायिका आशा गौतम, बेसड़ी कार्यकर्ता शकुंतला, कार्यकर्ता उरु सीमा वर्मा, कलना कार्यकर्ता दमयंती और कूटु नाला कार्यकर्ता विद्या देवी, आशा कार्यकर्ता बेसड़ी सत्या देवी और आशा कार्यकर्ता शिंगला रोहना देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें