नेरवा (रोहड़ू)। शाल्वी ईको क्लब शहीद श्याम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा के 50 स्वयंसेवकों द्वारा पाठशाला परिसर में साफ-सफाई की गई। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्लब प्रभारी संजीव दफराईक ने पीपल का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों ने नींबू प्रजाति और औषधीय पौधों का रोपण किया। स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई कर कूड़ा, कर्कट और प्लास्टिक भी उठाया। स्कूल के छात्रों ने लोगों को सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।