रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की महिला मंडल पाटी बसाहरा की बैठक गोपालपुर पंचायत की वार्ड सदस्य बीना नेगी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
बैठक में जहां नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया, वहीं महिलाओं ने क्षेत्र में नशामुक्त समाज के निर्माण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया। इसके अलावा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक में मीना देवी को सर्व सहमति से महिला मंडल पाटी बसाहरा की अध्यक्ष चुना गया। वहीं भीष्मा नेगी को उपाध्यक्ष, कला देवी को सचिव और सारिका ठाकुर को कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। चमचा नेगी को सलाहकार नियुक्त किया गया।