फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल शिक्षा खंड ने जीता ओवरऑल विजेता का खिताब

विज्ञापन
सराहन में आयोजित अंडर १४ छात्रा वर्ग में ओवरऑल विजेता बनी  शिक्षा खंड चौपाल की टीम को सम्मानित
विज्ञापन
सराहन में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नवाजे अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिला शिमला के 21 खंडों से आईं 830 छात्राओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन में आयोजित छात्रा वर्ग की अंडर-14 जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा खंड चौपाल ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सराहन में आयोजित जिला शिमला की छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने मुख्यातिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला शिमला के 21 खंडों से आईं 830 छात्रा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मार्चपास्ट में सराहन स्कूल प्रथम रहा जबकि वॉलीबाल में चौपाल प्रथम, मशोबरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में नेरवा प्रथम, रोहड़ू द्वितीय, खो-खो में देहा प्रथम, चौपाल द्वितीय, बैडमिंटन में रोहड़ू ने पहला, सुन्नी ने दूसरा, शतरंज में चौपाल पहले, ठियोग दूसरे, योग में ठियोग प्रथम, शिमला द्वितीय, जूडो में देहा प्रथम और शिमला ने द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा खंड चौपाल ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं रोहड़ू शिक्षा खंड को विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि विक्रमादित्य सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर खेल मंत्री ने सराहन के नलाटी स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंक, बॉस्केटबाल कोर्ट और ओपन जिम के निर्माण लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंद लाल, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, बीडीसी अध्यक्ष रामपुर आशीष कायथ, खेल प्रभारी गोपी राम मेहता, दिनेश कुमार, भावना कंवर और जेपी वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें