फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेधावियों को नवाजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में बुधवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वार्षिक समारोह में विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके बाद छात्राओं ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्कूल के प्रधानाचार्य ललित जिस्टु ने वर्षभर की स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों को सबके समक्ष रखा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थिंयों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद मुख्यातिथि ने सालभर की शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कशिश नेगी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा गया। वहीं छात्रा प्रिय मेहता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रिय मेहता का चयन राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के हुआ है। इसके लिए प्रधानाचार्य और मुख्यातिथि ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा भारोत्तोलन में राज्य स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली मुस्कान ठाकुर और मुस्कान मेहता को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर प्रतिभा का अपना लोहा मनवाने वाली तनीषा को पुरस्कृत किया गया।

शैक्षणिक सत्र में प्रथम आने पर आरोही ठाकुर, पलक, आरुषि, सारिका ठाकुर, संतोषी, अदिति मेहता, नगर ठाकुर, अभिलाषा, कशिश नेगी, नेहा, सुशीला ठाकुर, श्रुति, दिव्यांश और दीक्षा डोगरा को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत करने वाली सभ्यता को सम्मानित किया गया। उनका चयन आईआईटी मंडी के लिए हुआ था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक की धर्मपत्नी राजकांता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर, विमला शर्मा, जिला परिषद सदस्य झाकड़ी, प्रीति कश्यप अध्यक्ष नगर परिषद रामपुर, सतीश शर्मा, देश रतन गौतम, यशपाल सोनी, डैनी बिष्ट, राजेश लारजू, उपेंद्र जकटू और प्रवक्ता पीपी दुल्टा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें