फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वीरों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी की जाएगी एकत्रित

विज्ञापन
आईटीबीपी 17वीं वाहिनी में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में किन्नौर के लोग भाग ल
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 17वीं वाहिनी रिकांगपिओ में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। बसंत कुमार नोगल, सेनानी 17वीं वाहिनी के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


आईटीबीपी और जिला प्रशासन किन्नौर ने किन्नौर जिले की ग्राम पंचायत पांगी, शुदारंग, पोवारी, थैमगारंग एवं सांगला में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिला किन्नौर की सभी ग्राम पंचायतों से 30 सितंबर तक वीरों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की जाएगी।

1 से 13 अक्तूबर तक वार्ड-ग्राम पंचायत के घरों से एकत्र की गई मिट्टी और चावल से भरे अमृत कलश को विकास खंड एवं नगर निकाय मुख्यालय स्तर पर वीरों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन


आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलश को नई दिल्ली पहुंचाया जाएगा। यहां विभिन्न राज्यों से आई मिट्टी से कर्तव्य पथ पर महान वीरों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें