फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू में अमर उजाला की ओर से हिमाचल दिवस समूह नृत्य स्पर्धा 2024 का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को रोहडू़ में हिमाचल दिवस समूह नृत्य प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता देशभक्ति विषय पर आधारित रही। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम में बाहरा विश्वविद्यालय सोलन के निदेशक एएडंएम अनुराग अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि रहे और उन्हें विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विशेष अतिथि के रूप में एडियाक्स इंस्टीट्यूट शिमला के निदेशक अजय डाड, न्यू लाइफ अस्पताल रोहड़ू के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. पवन झाल्टा, इंडियन पोटाश लिमिटेड से सतविंद्र सिंह सैनी मौजूद रहे। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल समोली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। समूह नृत्य प्रतियोगिता स्पर्धा में सबसे पहले शिवालिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य और म्यूजिकल प्ले प्रस्तुत किया। इसके बाद क्रमवार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल के विद्यार्थियों ने ..तेरी मिट्टी में मिल जांऊ, देश रंगीला.. गीत पर मनमोहक नृत्य किया। सनशाइन पब्लिक स्कूल रोहड़ू के विद्यार्थियों ने मिक्स पेट्रियोटिक नृत्य किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समोली के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुति से जमकर थालियां बटोरीं। हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू, राजकीय उच्च स्कूल सीमा, आर्यन पब्लिक स्कूल रोहड़ू, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल समोली और सी जेड माॅर्डन स्कूल रोहड़ू की प्रस्तुतियाें को भी लोगों ने खूब सराहा। प्रस्तुतियों को देखकर सभागार में उपस्थित विद्यार्थी और विशेष अतिथि जमकर थिरके। कार्यक्रम में बटाड़ी गांव के अखिल शर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर के सहायक प्रोफेसर डाॅ. रोहित मोक्टा, राजकीय पीजी काॅलेज सीमा के सहायक प्रोफेसर डाॅ. सुमित्रा चौहान, कॅरिअर पाथवे शिमला के एमडी कुमार रमेश शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर निर्णय सुनाया। डांस स्पर्धा में सनशाइन पब्लिक स्कूल ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल ने द्वितीय, शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को नगद पुरस्कार सहित स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा टीमों को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन


इनसेट
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्रिंस प्रथम
कार्यक्रम में एडियाक्स इंस्टीट्यूट शिमला की ओर से प्रश्नोतरी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें इंस्टीट्यूट से डाॅ. पूजा शर्मा ने छात्रों से प्रश्न पूछे गए। इसमें प्रिंस प्रथम नेगी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि निष्ठा पंवार, निधि, लव, सोनाक्षी फिष्टा और स्वाति विजेता रहीं। सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि बाहरा विश्वविद्यालय सोलन के निदेशक अनुराग अवस्थी ने कहा कि बच्चों को छात्र जीवन में ही अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। लक्ष्य बढ़ा होना चाहिए, जिससे तय समय में लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग तेजी से नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। नशा समाज को लगातार खोखला कर रहा है। इसलिए युवाओं को नशे ने दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें