फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से सेरीपुल में रामपुर-मझाली सड़क धंसी

विज्ञापन
सेरीपुल सड़क ध्वस्त। संवाद
विज्ञापन
सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, बागवानों की बढ़ेगी दुश्वारियां
विज्ञापन

यातायात ठप होने से चार पंचायतों का कटा संपर्क

12/20 घाटी में करीब 50 लाख सेब पेटियों का होता है उत्पादन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/डंसा। भारी बारिश से रामपुर-मझाली सड़क सेरीपुल में भूस्खलन से धंस गई है। इस कारण उपमंडल से चार पंचायतों का संपर्क कट गया है। हर साल बरसात में इस स्थान पर भूस्खलन होने से सड़क धंसती रहती है। लोक निर्माण विभाग को सड़क बहाली के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी है। बुधवार को सड़क के धंसने से यातायात बंद हो गया। इस कारण मुनीश, देवठी, काशापाट और कूहल पंचायतों का संपर्क उपमंडल से कट गया और हजारों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। यहां के बागवानों को मंडियों तक तैयार उत्पाद खास कर सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचाने में भारी भरकम किराया अदा करना पड़ता है। इन पंचायतों से देश-प्रदेश की मंडियों में करीब 50 लाख पेटियों का कारोबार होता है। ऐसे में आगामी समय में बागवानों की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन और मजदूर तैनात करवा रखे हैं, लेकिन लगातार बारिश होने से सड़क दुरुस्त करवाने में बाधा आ रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शोभा राम का कहना है कि फिलहाल छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया है। बड़े वाहनों के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


नोगली-राजपुरा सड़क पर भूस्खलन
भारी बारिश के चलते नोगली-राजपुरा सड़क पर गोशाला के पास भूस्खलन बुधवार सुबह यातायात ठप हो गया था। लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रामपुर-रोहड़ू वाया तकलेच मार्ग भी दलोग के समीप भूस्खलन से बाधित रहा। हालांकि, कुछ देरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीन की मदद से बाधित सड़कों को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें