फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर डिपो की बसें बार-बार हो रहीं खराब, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
शुक्रवार सुबह रामपुर-छनाच रूट पर रोपड़ू में खराब हुई खराब, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानियां।
विज्ञापन
दो दिन में दो बसें बीच रास्ते में बंद, ग्रामीण रूटों पर नई बसें भेजने की मांग
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रामपुर से छनाच जा रही बस आधे रास्ते में हांफी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रामपुर डिपो की बसों के लगातार बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन का मुख्य साधन होने के बावजूद बसों के बार-बार खराब होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।
शुक्रवार सुबह रामपुर से छनाच रूट पर जा रही निगम की एक बस रोपड़ू के समीप अचानक खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को सड़क किनारे काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए, जबकि कुछ को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

इससे एक दिन पहले वीरवार देर शाम निरथ-देलठ रूट पर जा रही निगम की एक अन्य बस बड़ाच के पास खराब हो गई थी। इस घटना से भी यात्रियों और बस कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि निगम की बसों का बार-बार खराब होना अब गंभीर समस्या बन चुका है। यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है या अतिरिक्त खर्च कर निजी वाहनों से सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रेम राज, राजेंद्र सिंह, पृथ्वीराज, दिनेश और राहुल ने निगम प्रबंधन से सभी बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने जर्जर और खटारा बसों को ग्रामीण रूटों से हटाकर नई और बेहतर स्थिति वाली बसें लगाने की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और विश्वसनीय परिवहन सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें