फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्राध्यापक तैनात करने के बजाय भौतिकी एमएससी विषय कर किया बंद

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज 
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में नहीं भौतिकी के प्राध्यापक, एमएससी विषय बंद
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं को शिमला का करना पड़ रहा रुख, कंप्यूटर के प्राध्यापक का पद भी रिक्त
इस साल एक भी छात्र ने नहीं लिया दाखिला, अभिभावकों ने प्राध्यापकों को नियुक्त करने की उठाई मांग
ईशिका गौतम
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में भौतिकी एमएससी के प्राध्यापक तैनात करने के बजाय विषय को बंद कर दिया है। स्थानीय युवाओं को भौतिकी में एमएससी करने के लिए शिमला जाना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। युवा भी घर द्वार शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हैं। कॉलेज में कंप्यूटर और बीजेएमसी के प्राध्यापकों के पद भी खाली हैं। विद्यार्थी कंप्यूटर की पढ़ाई करने से भी वंचित हैं। इस साल एक भी विद्यार्थी ने कंप्यूटर विषय में दाखिला नहीं लिया है। रामपुर कॉलेज में पहले भौतिकी में एमएससी करवाई जाती थी। कॉलेज में भौतिकी प्राध्यापक के तीन में से दो पद खाली हैं। इस कारण एमएससी की पढ़ाई नहीं हो रही हैं। भौतिक विषय का एकमात्र प्राध्यापक बीएससी तक की कक्षाएं ले रहे हैं। अब आलम यह है कि कॉलेज में भौतिकी में एमएससी की डिग्री को बंद ही कर दिया गया है। कॉलेज में बीएससी के विद्यार्थियों को कई समस्याएं पेश आ रही हैं। रामपुर कॉलेज में किन्नौर, कुल्लू, शिमला और मंडी से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राध्यापकों के अभाव में अभिभावकों की दिक्कतें भी बढ़ गईं हैं। अभिभावक हेमलता, राधिका, सुंदरी, मानवती, विनोद, शुभाराम और टीकू राम ने कहा कि प्राध्यापकों के पद रिक्त होने के कारण उनके बच्चे घर द्वार पसंदीदा विषय में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। चार साल से एमएससी भौतिकी विषय का प्राध्यापकों के पद खाली हैं, जिससे छात्रों के साथ वे भी परेशान हैं। सरकार और शिक्षा विभाग से मांग है कि शीघ्र रिक्त पदों को भरा जाए। साथ ही रामपुर कॉलेज में भौतिकी में एमएससी को फिर से शुरू किया जाए।
विज्ञापन


एमएससी भौतिकी का पद विश्वविद्यालय से ही समाप्त कर दिया गया है। कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान और बीजेएमसी विषय का पद भी रिक्त पड़ा है। रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार और विभाग से समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है। -डॉ. पंकज बसोतिया, प्राचार्य, रामपुर कॉलेज ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें