फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल रोड एक्सीडेंट: रामपुर-गौरा-मशनु सड़क पर भीषण हादसा, ऑल्टो कार खाई में गिरी; तीन की मौत, दो घायल

Mon, 16 Nov 2026 11:18 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

शिमला जिले के रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सोमवार सुबह करीब तीन बजे ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। कार में पांच लोग सवार थे और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। 

विज्ञापन
रामपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के रामपुर बुशहर में रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पशाड़ा कैंची के समीप सुबह करीब तीन बजे एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एचपी-92-0132 बताया गया है।

विज्ञापन





पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दलों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों और घायलों की पहचान जुटाई जा रही
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें