फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-बागा सराहन बस पांच दिनों से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। निरमंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बागा सराहन के लिए रामपुर से चलने वाली रामपुर-बागा सराहन बस पिछले पांच दिनों से बंद पड़ी है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बागासराहन निवासी वेदराम, इंद्रसिंह और जयराम सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि रोजाना क्षेत्र के छात्र निरमंड कॉलेज में पढ़ने जाते हैं। वापसी में बच्चे निरमंड से इसी बस में अपने घरों को आते हैं, लेकिन पिछले पांच दिनों से बस सेवा बंद पड़ी। इससे जहां क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हो रही है, वहीं, कॉलेज छात्रों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बागासराहन के पंचायत प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि छात्र दूसरी गाड़ियों में बागीपुल तक तो पहुंच जाते हैं, लेकिन बागीपुल से बागा सराहन तक का पांच किलोमीटर सफर बच्चे पैदल चलने को मजबूर हैं। क्षेत्र के सभी कॉलेज छात्रों ने पास बना रखा है, लेकिन बस सेवा बंद होने से परिवहन निगम की ओर से दूसरे वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरएम रामपुर प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि बसों की कमी के चलते समस्या पेश आ रही है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें