फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बंद हुईं बस सेवाओं की बहाली के लिए 15 को मोर्चा खोलेगी किसान सभा

विज्ञापन
किसान सभा के सदस्य चाटी में आयोजित बैठक में चर्चा करते हुए
विज्ञापन
तुनन के लिए रात्रि बस सेवा शुरू करने मांग वर्षों से लंबित, रविवार को बंद किए गए सभी रूटों को किया जाए बहाल : देवकी नंद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर और निरमंड उपमंडल के कई ग्रामीण रूटों पर कोरोना महामारी के दौरान रविवार को चलने वाली बस सेवाएं बंद की थीं, लेकिन ये रूट आज तक बहाल नहीं हो पाए हैं। किसान सभा ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द इन सभी रूटों पर बस सेवाएं बहाल करने की मांग उठाई है। साथ ही किसान सभा ने शहर के साथ लगती तुनन पंचायत के लिए रात्रि बस सेवा जल्द शुरू करने और रविवार की बस सेवा को बहाल करने की मांग उठाई है। परिवहन संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान सभा 15 जुलाई को किसान परिवहन निगम के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। हिमाचल किसान सभा ग्राम पंचायत कमेटी तुनन और बाड़ी की बैठक मंगलवार को किसान मजदूर भवन चाटी में हुई।
विज्ञापन

बैठक में किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद, किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, रंजीत ठाकुर और कृष्णा राणा ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से तुनन के लिए रात्रि बस सेवा और निरमंड ब्लॉक में सभी बसों को रविवार के दिन भी चलाने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि तुनन के लिए शाम के समय और सुबह के समय बस न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को बार-बार सरकार और परिवहन विभाग के साथ उठाया गया है, परंतु आश्वासन ही मिले और कोई कारवाई की गई। बैठक में रविवार के दिन बसें न चलने के बारे में भी चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि रविवार को बसें न चलने से आम जनता को परेशानी हो रही है। किसान सभा ने मांग की है कि रविवार के दिन जो रूट बंद किए हैं, वो सभी रूट पहले की तरह नियमित रूप से चलाए जाएं। इस दौरान निर्णय लिया कि 15 जुलाई को क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर मोर्चा खोला जाए, जिसको लेकर गांव-गांव में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर संतोष कुमारी, सर्वदयाल, दौलत राज, प्रताप, गुड्डी देवी, कांता देवी, उषा, आशा देवी, विमला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें