नित्थर (कुल्लू)। बाबा बालक नाथ मंदिर नीरथ में पांच दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पांच दिन तक राम चरित मानस का पाठ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
विज्ञापन
कथा वाचक आचार्य मानव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह भव्य मंदिर नीरथ, रामपुर, कुमारसैन सहित पंजाब और हरियाणा से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के संस्थापक सुदर्शन गिरि ने बताया कि बाबा बालक नाथ की कृपा से जिस स्थान पर पहले केवल पत्थर, झाड़ियां और जंगली जानवर थे, आज वहां भव्य मंदिर है। संवाद