फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: माता-पिता की उम्मीदें मत तोड़ो, चिट्टा छोड़ो के नारे से गूंजा रामपुर

विज्ञापन
रामपुर बाजार में चिट्टे के विरोध में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
चिट्टे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग और अधिकारी, युवाओं, छात्र छात्राओं ने ली नशा निवारण की शपथ
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर से मुख्य बाजार होते हुए पदम छात्र स्कूल तक निकली खंड स्तरीय रैली, चलाया हस्ताक्षर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। माता-पिता की उम्मीदें मत तोड़ो, चिट्टा छोड़ो के नारे से शनिवार को रामपुर शहर गूंज उठा। शुक्रवार को चिट्टे के खिलाफ लोग और अधिकारी सड़कों पर उतरे। युवाओं और छात्र-छात्राओं ने नशा निवारण की शपथ ली। पीजी कॉलेज से मुख्य बाजार से होते पदम छात्र स्कूल तक खंड स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। यहां एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने युवाओं को नशा मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अंकिता ने चिट्टे और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या युवा सोचता है कि एक बार नशा करने के कोई दुष्प्रभाव नहीं है, तो वह गलत सोच रहा है। जो अभिभावक सोच रहे है कि उनका बच्चा इस तरह का नशा कभी नहीं करेगा, तो वे गलत सोच रहे हैं। नशे के बारे में जानकारी ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में नशा अपना घर कर रहा है। चिट्टे से हमारे शरीर में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। थाना प्रभारी रामपुर आशीष कौशल ने भी नशे से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के नागरिक होने के नाते सभी को नशे के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ी जानकारी को छात्र अपने शिक्षकों, पुलिस और परिजनों को दें ताकि इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में पदम छात्र स्कूल, कन्या स्कूल रामपुर, सनशाइन स्कूल, स्प्रिंगडेल स्कूल, डीपीएस झाकड़ी, सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस, कमला मेमोरियल स्कूल, पीजी कॉलेज रामपुर के एनएसएस स्वयंसेवी, इको क्लब, आईटीआई रामपुर, बुशहर बीएड कॉलेज कलना, सर्वपल्ली बीएड संस्थान नोगली, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर, सामाजिक संस्थाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

रामपुर बाजार में चिट्टे के विरोध में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद

रामपुर बाजार में चिट्टे के विरोध में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद

रामपुर बाजार में चिट्टे के विरोध में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद

रामपुर बाजार में चिट्टे के विरोध में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें