फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यंग स्टार मधान ने जीती भराड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
ठियोग के भराड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
हरीश चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, 56 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग क्षेत्र की भराड़ा पंचायत के खोब मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें यंग स्टार मधान ने विजेता का खिताब हासिल किया है। यूथ स्पोर्ट्स क्लब भराड़ा ने आठ दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के समापन पर मनीषा फाउंडेशन के पदाधिकारी यशपाल चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने क्लब को मैदान के निर्माण और विकास के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 56 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को क्लब ने 80 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। राइजिंग स्टार टीम उपविजेता बनी। उपविजेता टीम को 40 हजार नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हरीश के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर मणि, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमन चंदेल और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अमन खाची चुने गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मनीषा चौहान फाउंडेशन का अहम योगदान रहा। फाउंडेशन ने 10 दिन तक लाइव स्पॉन्सरशिप उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें