बोले-मल्टी टास्क वर्करों को भी सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर मिले अवकाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहडू)। मल्टी टास्क वर्कर संघ की एक बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के नेरवा स्थित विश्राम गृह में हुई। बैठक के दौरान चौपाल मंडल मल्टी टास्क वर्कर यूनियन का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें राकेश कुमार को प्रधान, वीरेंद्र सिंह, सीमा को उप प्रधान, विनोद कुमार को सचिव, नरेश पुनटा को सहसचिव, रविंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और नरेश चंद को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस दौरान उन्होंने सरकार से न्यूनतम वेतन भोगी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा सरकार की ओर से 2023 एवं 2024 में पांच-पांच सौ रुपये वेतन में बढ़ोत्तरी की गई है। इस वेतन वृद्धि को तत्काल प्रभाव से लागू करे। कार्य करते समय रिस्क एवं इंश्योरेंज की सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था करने व अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर सभी सरकारी व गैर सरकारी अवकाश प्रदान करने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला प्रभारी जगदीश चंद, जिला प्रवक्ता हरीश जेन्टा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।