फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजपुरा सर्वश्रेष्ठ जोन रहा, एथलीट में पंजेहरा जोन अव्वल

Wed, 27 Sep 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
बरूणा में खेली गई प्राथमिक स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिला़ड़ी मुख्य अतिथि के साथ। स
विज्ञापन
राजपुरा के नैतिक व भोगपुर की लक्ष्मी रहीं बेस्ट एथलीट
विज्ञापन

बरूणा में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ (सोलन)। नालागढ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में में राजपुरा जोन को सर्वश्रेष्ठ जोन की ट्रॉफी मिली है, जबकि एथलीट में पंजेहरा जोन सर्वश्रेष्ठ बना। राजपुरा के छात्र नैतिक और भोगपुर की छात्रा लक्ष्मी बेस्ट एथलीट रहे।
बरूणा स्कूल के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता में कबड्डी के छात्र वर्ग में बाहा विजेता, पंजेहरा उप विजेता रहा। छात्राओं के वर्ग में राजपुरा विजेता लोहारघाट उप विजेता रहा। खो-खो के छात्र वर्ग में लोहारघाट विजेता और बाहा उपविजेता रहा। छात्राओं के वर्ग में बाहा विजेता लोहारघाट उपविजेता रहा। बैडमिंटन के छात्र वर्ग में बाहा विजेता, पंजेहरा उपविजेता रहा। छात्राओं के वर्ग में बाहा विजेता व राजपुरा उपविजेता रहा। वाॅलीबाल के छात्र वर्ग में राजपुरा विजेता व भोगपुर उपविजेता रहा। शतरंज के छात्र वर्ग में राजपुरा विजेता और बाहा उपविजेता रहा। प्रश्नोतरी में पंजेहरा के संदीप सिंह व हरलीन कौर विजेता और लोहारघाट के शिवांश व भूमिका उप विजेता रहे।
विज्ञापन

छात्रों की 50 मीटर दौड़ में राजपुरा के नैतिक विजेता और आयुष उप विजेता रहे। छात्राओं के वर्ग में राजपुरा की परी विजेता व अर्पिता गुप्ता उपविजेता रहीं। ।100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में राजपुरा के आयुष विजेता, पंजेहरा के अजय उपविजेता रहे। छात्राओं के वर्ग में राजपुरा की अर्पिता विजेता व लक्ष्मी उपविजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में राजपुरा के नैतिक विजेता, भोगपुर के जसप्रीत उपविजेता रहे। छात्राओं के वर्ग में भोगपुर की लक्ष्मी विजेता, पंजेहरा की हरजोत उपविजेता रहीं। छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में पंजेहरा के गौरव विजेता व राजपुरा के सूरज उपविजेता रहे। छात्राओं के वर्ग में भोगपुर की लक्ष्मी विजेता लोहारघाट की धनिषा उपविजेता रही। लंबी कूद में पंजेहरा के अजय विजेता व पंजेहरा के खलिंदर उपविजेता रहे। छात्राओं के वर्ग में भोगपुर की लक्ष्मी विजेता बाहा की कशिश उपविजेता रही। ऊंची कूद में राजपुरा के नैतिक विजेता भोगपुर के जसप्रीत उपविजेता रहे। छात्राओं के वर्ग में लोहार घाट की कामिनी विजेता राजपुरा की लक्ष्मी की उपविजेता रही। शॉटपुट में पंजेहरा के अजय कुमार विजेता व भीम बहादुर उपविजेता रहे। छात्राओं के वर्ग में पंजेहरा की यश प्रीत व भोगपुर की अर्श प्रीत कौर उपविजेता रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में राजपुरा की आदिती शर्मा विजेता व लोहार घाट की भूमिका उपविजेता रही। समूह गान में राजपुरा जोन विजेता व पंजेहरा जोन उपविजेता रहे। एकल गान में राजपुरा विजेता पंजेहरा उपविजेता रहे। एकांकी में राजपुरा जोन विजेता रहा। समापन समारोह के मुख्यातिथि विधायक केएल ठाकुर ने विजेताओं व उपविजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नालागढ़ अनोख सिंह, तारावती, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी दाता राम पोसवाल, चरणों देवी, पूर्ण चंद, बलदेव सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ नालागढ़ के अध्यक्ष अजीत सिंह केंद्र अध्यक्ष बरुणा राजविंदर कौर के अलावा खंड के अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें