फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात की दस्तक : सड़कें जलमग्न, सुरक्षा पर खतरा

विज्ञापन
बारिश के कारण ब्रौ-रामपुर सडक़ हुई जलमग्र। संवाद
विज्ञापन
बारिश ने एनएचएआई की पानी निकासी की व्यवस्था की खोली पोल
विज्ञापन

रामपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच और और ब्रौ-रामपुर मार्ग में जलभराव

खतरे के साये में सफर करने को मजबूर विद्यार्थी, कर्मचारी, राहगीर सहित अन्य लोग

बारिश में एनएच-पांच का पानी नाले का रूप करता है धारण, स्कूल को खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में बरसात की तैयारियों की पोल खुल गई है। मानसून की दस्तक में ही सड़कें जलमग्न और सुरक्षा पर खतरा दिखाई दे रहा है। मंगलवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश ने एनएचएआई की पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। रामपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच)-पांच पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, एनएच-पांच का पानी ब्रौ-रामपुर मार्ग पर आने से सड़क जलमग्न हो गई। इस कारण स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही कर्मचारियों और राहगीरों को भी खतरे के साये में सफर करना पड़ा। इसके अलावा उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के पास एनएच-पांच का पानी भारी बारिश के दौरान नाले का रूप धारण कर लेता है, जिससे स्कूली बच्चों, शिक्षकों और गैर शिक्षकों समेत स्कूल को खतरा बना हुआ है। बीते लंबे समय से यह समस्या पेश आ रही है। एनएचएआई से बार-बार की मांग के बाद भी समस्या नहीं सुलझ रही है। ऐसे में बारिश के दौर में सैकड़ों लोगों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को डर के साये में सफर करना पड़ता है। क्षेत्र के समाजसेवी ध्रुव शर्मा, मनीष, राहुल और राजेंद्र ने कहा कि बारिश के दौरान एनएच का पानी ब्रौ मार्ग पर आता है और स्कूल को भी खतरा पैदा हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि कोई हादसा पेश न आए। उधर, रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जमा हुए पानी को सुरक्षित निकासी के लिए तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को भी जलभराव की निकासी के लिए तुरंत समाधान करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पानी नाली में न बहकर सड़कों पर बह रहा



बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोक निर्माण विभाग की व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई सड़कों पर पानी नाली में न बहकर सड़कों पर खुले में बह रहा है। कुमसू-करेरी सड़क पर भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी खुले में बह रहा है। कहीं घरों में घुस रहा है, तो कहीं खेतों में बह रहा है। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा और पृथ्वी राज ने कहा कि पहली बारिश ने ही विभाग की व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि विभाग खस्ताहाल सड़क की दुर्दशा तो नहीं सुधार पाया, लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं कर पाया है। इस कारण क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि विभाग को समस्या समाधान करने के निर्देश दें।

बारिश के कारण ब्रौ-रामपुर सडक़ हुई जलमग्र। संवाद

बारिश के कारण ब्रौ-रामपुर सडक़ हुई जलमग्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें