फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कीटनाशक दुकानों पर छापे, 15 नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस संचालित दुकान पकड़ी गई, सामग्री सीज कर बिक्री पर लगाई रोक
विज्ञापन

औचक निरीक्षण से दुकानदारों में मचा हड़कंप, दो दिन में 16 दुकानों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कीटनाशक और फफूंदनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर विभागीय अधिकारियों ने छापा मारी अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी, हिमाचल प्रदेश डॉ. भूपिंद्र सिंह नेगी ने दो दिन में 16 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 नमूने एकत्र किए गए।
निरीक्षण के दौरान एक दुकान बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान से 10 नमूने लिए और इंसेक्टिसाइड एक्ट 1968 तथा इंसेक्टिसाइड्स रूल्स 1971 की धारा 21 (क्लॉज डी) के तहत सामग्री को सीज कर दिया। साथ ही संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी कर वैध लाइसेंस प्राप्त होने तक दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

इस अभियान में शिमला के कीटनाशक निरीक्षक डॉ. कुशाल सिंह मेहता, विषय विशेषज्ञ (उद्यान) रोहड़ू डॉ. अश्वनी चौहान, उद्यान प्रसार अधिकारी राजीव चौहान और अधीक्षक ग्रेड-ई राजिंदर शर्मा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे केवल बागवानी विभाग द्वारा जारी स्प्रे सारणी में स्वीकृत दवाइयों की ही बिक्री करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि दवाइयां सीआईबी एंड आरसी में पंजीकृत हों और केवल उसी फसल के लिए बेची जाएं, जिसके लिए उनका लेबल क्लेम है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बागवानों से भी अपील की है कि वे दवाइयों की खरीद केवल अधिकृत दुकानों से ही करें। हर खरीद पर बिल अवश्य लें और बिना विशेषज्ञ सलाह के दवाइयों का मिश्रण कर छिड़काव करने से बचें, ताकि फसल को नुकसान से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें