फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोक कलाकारों, स्कूली बच्चों दीं शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए कलाकार। संवाद
विज्ञापन
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के तीसरे दिन जमाया रंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के तीसरे दिन स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मंगलवार सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राधिका की प्रस्तुति से हुई।
इसके बाद चंद्रनाहन पब्लिक स्कूल रोहड़ू, जीसीपीएस रोहड़ू ब्यायस, पब्बर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव, राजकीय प्राथमिक स्कूल लोअरकोटी और राजकीय माध्यमिक स्कूल बछुंछ सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में एमएम क्यारकु, रीहाना, रियांश, ज्योतिका शर्मा, कनिका फामटा, कनिका नेगी, कशिश बुशैहरी, रिदेय शर्मा, कृतिका रांटा, मन्नत शर्मा, मावलिशा शर्मा, महक बुशैहरी, मिष्ठि, पाखी घेदटा, नव्या, ओजस्वी शर्मा, पारुल डोगरा, प्रीक्षित जिंटा, नीकिता सांख्यान, निरंजन नेगी, प्रीयल चतांटा, पायल बुशैहरी, गुड़िया, दीपिका मेहता, रिशु, आकाश, चारविक, स्वरनिका, शिवानी, प्रीति ठाकुर, प्रीयल लेकटा, मिनाक्षी शर्मा, रिजुल शर्मा, ऐरिका शर्मा और आरजु मेहता सहित कई प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। दिनभर चले कार्यक्रम ने मेले के माहौल को और भी जीवंत बना दिया और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान किया।

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें