फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रघुपुरगढ़ टेंट विवाद सुलझा, 18 युवाओं पर एफआईआर होगी वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुपुरगढ़ टेंट विवाद सुलझा, 18 युवाओं पर दर्ज एफआईआर होगी वापस
विज्ञापन

प्रशासन, वन विभाग, सोसायटी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में सहमति
रघुपुरगढ़ में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह नहीं होंगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। रघुपुरगढ़ में ईको टूरिज्म से जुड़े युवाओं और वन विभाग के बीच टेंट विवाद सुलझ गया है। प्रशासन, वन विभाग और रघुपुर ईको टूरिज्म सोसायटी के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में इसको लेकर सहमति बनी। इसके तहत पक्के ढांचे हटाने के बाद 18 युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में टेंट संचालकों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। वन विभाग की ओर से लिए जाने वाले दैनिक किराए में कमी करने पर भी निर्णय लिया गया। जलोड़ी-रघुपुरगढ़-टकरासी सड़क निर्माण की मांग को विभागों के समक्ष प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन और वन विभाग ने स्पष्ट किया कि रघुपुरगढ़ में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं होंगी। हालांकि, सभी टेंट पर्यटन और वन विभाग के नियमों के अनुरूप केवल अस्थायी स्वरूप में ही लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति से बचाना है। बैठक की अध्यक्षता मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन

रघुपुर ईको टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष उगम राम ने प्रशासन के समक्ष पांच सूत्री मांगपत्र रखा था। इसमें स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से न हटाने और उन्हें परेशान न करने की मांग शामिल थी। 18 टेंट संचालकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने की भी प्रमुख मांग थी। वन विभाग द्वारा लिए जाने वाले दैनिक किराए में कमी और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। जलोड़ी-रघुपुरगढ़-टकरासी सड़क निर्माण की मांग भी इस मांगपत्र का हिस्सा थी।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल और जिला परिषद सदस्य रीमा शामिल थे। पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार भी मौजूद रहे। उपमंडलाधिकारी आनी लक्ष्मण सिंह कनेट, पुलिस उपाधीक्षक राजीव मेहता और वन प्रभागीय अधिकारी लूहरी सी.एल. राव भी बैठक में उपस्थित थे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें