फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, समय सारिणी की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में पोस्ट एडमिशन काउंसलिंग सत्र का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित पोस्ट एडमिशन काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। काउंसिलिंग में महाविद्यालय की एडमिशन समिति ने विद्यार्थियों को कॉलेज संबंधित जानकारी दी। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. आशा गर्ग ने विद्यार्थियों को समय सारिणी, कक्षा कक्ष, पाठ्यक्रम, किताबें और पुस्तकालय के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज में पहले प्री एडमिशन काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। प्री एडमिशन काउंसिलिंग में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से संबंधित जानकारी दी गई। पोस्ट काउंसिलिंग सत्र में विद्यार्थियों को कॉलेज में दी जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। काउंसिलिंग का उद्देश्य महाविद्यालय में विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान प्रो. राजेश नेगी, डॉ. शिवाली ठाकुर, प्रो. जितेंद्र साहनी, प्रो. अनूप कुमार, डॉ. नरेंद्र नेगी, प्रो. जीवन मसोई और डॉ. कुशाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें