फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों को क्वारंटीन करने के लिए मंगलाड़ खड्ड में गाड़े तंबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ज्यूरी में आईटीबीपी जवानों के लगातार कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन और आईटीबीपी प्रबंधन के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में ही आईटीबीपी के डेढ़ सौ के करीब जवान छुट्टी काट कर बाहरी राज्यों से ज्यूरी पहुंचे हैं। इस सभी को एसजेवीएनएल ज्यूरी और कोटला के अलावा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्वारंटीन किया जा रहा है।
लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण जवानों को क्वारंटीन करने के लिए जगह की कमी महसूस होने लगी है। अभी तक एक सप्ताह में 14 कोरोना संक्रमित मामले आने से पॉजिटिव जवानों को कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भी जगह कम पड़ सकती है। अब आईटीबीपी ने मंगलाड़ खड्ड में नेशनल हाइवे पर तंबू गाड़ दिया है। बाहर से आने वाले जवानों को बटालियन में आने से पहले वहां क्वारंटीन किया जा रहा है। बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि ज्यूरी में अभी तक 14 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिन क्वारंटीन किए गए जवानों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहना है एसडीएम का
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि ज्यूरी संस्थागत क्वारंटीन जवानों की संख्या को बढ़ता देख और कोरोना पॉजिटिव आने वालों में बढ़ोतरी को देखते हुए 43वीं बटालियन के कमांडेंट और बीएमओ ने बैठक कर इससे निपटने के लिए चर्चा की। आईटीबीपी कमांडेंट को मूवमेंट कम करने और क्वारंटीन के लिए और जगह देखने पर भी विचार हुआ। ज्यूरी में क्वारंटीन जवानों की संख्या को बढ़ता देख और कोरोना पॉजिटिव मामलों में इजाफे को देखते हुए कोरोना मामलों को देखने वाले जिला अधिकारी भी ज्यूरी पहुंचेंगे। इनके साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें