फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए सभी 1624 लोग क्वारंटीन पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन पर भेजा जा रहा है। इन पर स्थानीय निगरानी समितियां नजर रख रही हैं। यह जानकारी जिलाधीश डॉ. त्र्ऋचा वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आए सभी 1624 लोग क्वारंटीन पर भेज दिए हैं। 424 में से 328 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव है। कुल्लू जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन पर रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवाजाही की अनुमति मिलने के बाद कुल्लू जिले में बाहर से कुल 1624 आ चुके हैं। इन सभी लोगों को क्वारंटीन पर भेजा गया है। चंडीगढ़ से भी एचआरटीसी की बसों से 240 लोगों को कुल्लू पहुंचाया गया है। जिले में अभी तक कोरोना टेस्ट के लिए 424 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से मंगलवार शाम तक 328 की रिपोर्ट आ चुकी है और सभी निगेटिव पाए गए हैं। शेष 96 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इनमें से 77 सैंपल मंगलवार को, जबकि 19 सैंपल बुधवार को लिए गए हैं। जिलाधीश ने बताया कि जिले में रैंडम सैंपलिंग जारी रहेगी।
होम क्वारंटीन पर चल रहे 1418 लोगों की क्वारंटीन की मियाद पूरी होने वाली है। इनमें से किसी में भी संदिग्ध लक्षण सामने नहीं आए हैं। जिलाधीश ने बाहर से आए सभी लोगों से क्वारंटीन के नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें