फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन में सड़कें सुचारू रखे पीडब्ल्यूडी : नंदलाल

विज्ञापन
अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग एवं स्थानीय विधायक रामपुर नंदलाल अधिकारियों के साथ विकासात्मक
विज्ञापन
बार-बार बंद होने वाली सड़कों पर पहले से तैनात रखें मशीनरी
विज्ञापन


विधायक ने विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। इन दिनों सेब सीजन के समय लोक निर्माण विभाग सभी सड़कों को चालू रखे ताकि बागवानों के सालभर के नकदी फसल को समय पर मंडियों में पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह बात हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष और विधायक रामपुर बुशहर नंद लाल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कही।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से जुडे़ सभी मुद्दों और समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं को समय रहते पूर्ण करें। जो सड़कें अकसर अवरुद्ध रहती हैं वहां पर पहले से मशीनरी तैनात रखें ताकि सड़क बंद होने पर तुरंत बहाल की जा सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कार्यों की फीडबैक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने जानकारी दी कि किंगल से नाथपा तक रिटेरिंग वॉल लगाने के लिए टेंडर हो गया है और कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन ने बताया कि 10 योजनाओं पर कार्य पूर्ण कर लिया है। बाकि योजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर है।
डेंगू से बचाव के लिए दवाइयों का रखें स्टॉक
बैठक में क्षेत्र में फेल रहे डेंगू रोग के रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। नंदलाल ने निर्देश दिए कि अस्पताल में डेंगू की टेस्ट कीट और उपचार के लिए पर्याप्त दवाइयां रखें। भविष्य में भी बरसात शुरू होने से पहले ही टेस्टिंग कीट और दवाइयां का भंडारण पहले ही सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर परिषद को भी हर रोज क्षेत्र में डेंगू रोग अवरोधक दवाइयों का छिड़काव करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते रोग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक का संचालन उप मंडलाधिकारी नागरिक रामपुर निशांत तोमर ने किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी ननखड़ी अभिषेक शर्मा, वनमंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत कूकु शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएडआर शक्ति कुमार नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रसबीर नेगी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग केएल सुमन के अलावा स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, बाल विकास और कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें