फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में प्रस्तावित दवा दुकान का विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र के पास दुकान खोलने पर जताई आपत्ति
समस्या नहीं सुलझी तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की ओर से प्रस्तावित दवा दुकान को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन रामपुर ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रोशन लाल कौंडल को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सहित रोबिल अग्रवाल, नवीन भलूनी, सुरेश स्वदेश कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, ध्रुव गोयल, भास्कर आनंद, राहुल सूद, राजीव चौहान, तेज शांडिल, मनु वशिष्ट और शिव कुमार शर्मा ने कहा कि अस्पताल परिसर के भीतर आरकेएस की दवा दुकान खोलना मरीजों के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने तर्क दिया कि पहले उच्च एमआरपी वाली दवाओं की अनियमित बिक्री का मामला सामने आने पर उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से सस्ती जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। अब फिर से ऐसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। एसोसिएशन का कहना है कि प्रस्तावित दुकान में महंगी ब्रांडेड दवाएं अधिक मुनाफे के उद्देश्य से बेची जा सकती हैं, जिससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य मरीजों को राहत देना है, न कि महंगी दवाओं के माध्यम से लाभ कमाना।
विज्ञापन

इसके अलावा दवा दुकान का स्थान ओपीडी और जन औषधि केंद्र के बीच प्रस्तावित होने पर भी आपत्ति जताई गई है। एसोसिएशन ने इसे मरीजों को महंगी दवाओं की ओर प्रभावित करने का प्रयास बताया है। साथ ही चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप भी लगाया गया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इसमें आरकेएस की दवा दुकान न खोलने की मांग की गई है। मामले पर विचार किया जा रहा है।
-रोशन लाल कौंडल, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें