फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हाथरस जिले में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी जघन्य हत्या मामले को लेकर प्रदेश दलित शोषण मुक्ति मंच ने मोर्चा खोल दिया है। मंच के खंड इकाई रामपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आशु भारती की अध्यक्षता में तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और जल्द दरिंदों को सख्त सजा की मांग उठाई।
विज्ञापन

आशु भारती ने कहा कि शर्मनाक बात तो यह है कि स्थानीय पुलिस ने इस जघन्य अपराध की एफआईआर दर्ज करने में देरी की और दरिंदगी की शिकार युवती को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा भी नहीं दिलाई। जनता के दबाव के कारण युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिला एसपी ने इस कांड पर सबसे आपत्तिजनक बयान दिया और इस बात से ही इनकार कर दिया कि उसकी जीभ काटी गई थी, बल्कि उन्होंने मीडिया को बताया कि दुष्कर्म के समय युवती ने अपनी जीभ खुद ही काट ली थी।
मंच ने कहा कि यूपी पुलिस के अफसरों को अपनी ड्यूटी न करने और गलत सूचना फैलाने का दोषी ठहराया जाना चाहिए। दिल्ली पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश पुलिस युवती के शव को जबरन ले गई और आधी रात को बगैर पारिवारिक सदस्यों के अंतिम संस्कार कर दिया। दलित शोषण मुक्ति मंच यूपी में हुए इस जघन्य अपराध के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। दलित शोषण मुक्ति मंच ने मांग की है कि यूपी में जिला हाथरस के एसपी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और गिरफ्तार किया जाए। वहीं, दुष्कर्म और हत्या करने वाले गुंडों को सख्त सजा दी जाए। इस अवसर पर मोहित नेगी, कुलदीप सिंह, राहुल, साहिल, मंजू, मनीता, प्रेम लता, चिंता, रजनी, सहमनिया, सुदेश नेगी, हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें