फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ापत्थर में खुलेगा एनएच का सब डिविजन दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र के तहत खड़ापत्थर में नेशनल हाइवे का सब डिविजन कार्यालय खोला जाएगा। प्रदेश सरकार ने खड़ापत्थर में एनएच का सब डिविजन खोलने की मंजूरी दे दी है। इसकी अधिसूचना भी सरकार की ओर से जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जुब्बल के खड़ापत्थर में एनएच सब डिविजन का दफ्तर खोलने का प्रस्ताव मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री के समक्ष वर्ष 2019 में रखा था। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को मंजूर कर इसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था। 28 सितंबर को मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके आवास पर मिले। इस दौरान उन्होंने एनएच सब डिविजन का दफ्तर खड़ापत्थर में शीघ्र खोलने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर को खड़ापत्थर में नेशनल हाईवे का उपमंडल कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है।
बागवानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क को हाल ही में नेशनल हाइवे का दर्जा दे दिया गया है। सड़क पर शेष पुलों के कार्य और सड़क का रखरखाव का कार्य भी एनएच विभाग के पास ही है। वहीं, क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक सड़कों को एनएच विभाग के अधीन लाने की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में क्षेत्र में एनएच का कार्यालय खुलने से सड़क से जुड़े कार्यों को आसानी से अमलीजामा पहुंचाया जा सकेगा। क्षेत्रवासी भी एनएच सड़क से जुड़ी दिक्कतों को लेकर आसानी से एनएच कार्यालय तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बताया कि ठियोग के बाद ऊपरी शिमला में कहीं भी एनएच का कार्यालय नहीं हैं। जबकि, ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क को भी नेशनल हाइवे का दर्जा मिल चुका है। कई अन्य सड़कों को एनएच के अधीन लाने की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में एनएच का सब डिविजन खड़ापत्थर में खोला जाना जरूरी था। इसको लेकर वह स्वयं मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने एनएच सब डिविजन का दफ्तर खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें