फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना काल में सेब सीजन शुरू हो चुका है। यदि प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ते हैं, तो सेब के विणपन में बाधा पहुंच सकती है। इसी मुद्दे को लेकर निरमंड में हिमाचल किसान सभा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और रामपुर में नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सेब सीजन को लेकर उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सेब सीजन के लिए बाहरी राज्यों से श्रमिक, ढुलाई के लिए वाहन और सेब के लिए खरीदार पहुंचेंगे। इसी समस्या के मद्देनजर सरकार को गंभीर चिंतन, ठोस और व्यापक योजना तैयार करने की जरूरत है। सभा ने कहा कि तीन जुलाई को किसान सभा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के बावजूद प्रशासन स्तर पर कोई विशेष प्रबंध नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में सभा ने एक बार फिर सरकार से सेब सीजन के लिए ठोस योजना बनाने की गुहार लगाई है। सभा ने कहा कि सरकार सभी राजनीतिक दलों, किसान संगठनों, मार्केटिंग बोर्ड, एपीएमसी, बागवानी विभाग और आढ़ती एसोसिएशन के साथ बैठक कर सुझाव आमंत्रित करे। सेब में लगे स्कैब और अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सरकार तुरंत विश्वविद्यालय एवं बागवानी विभाग से विशेषज्ञों की सेवाओं को सुनिश्चित करे। कीटनाशकों और फफूंदनाशकों को सब्सिडी पर पंचायत स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवा जाए। वहीं, ज्ञापन के माध्यम से सरकार से सेब सीजन के लिए श्रमिकों की उचित और सुरक्षित व्यवस्था करने, ढुलाई के लिए मालभाड़े में की गई 20 फीसदी तक की वृद्धि को तुरंत वापस लेने, ढुलाई के लिए वाहनों और वायरस से बचाव के लिए उचित व्यवस्था करने, बागवानों के लिए उचित दामों पर कॉर्टन और ट्रे उपलब्ध कराने और आढ़तियों के पास फंसी बागवानों की बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं, सेब सीजन से पहले ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने की भी गुहार लगाई गई। निरमंड में बस अड्डे पर किए गए प्रदर्शन को हिमाचल किसान सभा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, जिला महासचिव देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर और जगदीश ने संबोधित किया। वहीं, ननखड़ी में भी किसान सभा ने बागवानों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर तहसीलदार ननखड़ी वीना ठाकुर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर हितेश हस्टा, प्रेम चौहान, तुला राम, दुर्गा नंद, श्याम लाल, गब्बर सिंह, रूप लाल, अशोक, तारा चंद, कुमत राम, ममता, फूला, पुष्पा देवी, चमना देवी, डोलमा देवी, उषा, पिंकी देवी, देश कुमारी, कौशल्या, निर्मला, सुनीता, सीता राम और नीलदत्त सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें