फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में तीन दिन में कोई कोरोना मामला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में कोरोना वायरस का तीन दिन से कोई भी कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। इससे किन्नौर के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कोरोना वायरस को रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। जिले में कोविड-19 के 39 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से अब 17 मामले एक्टिव हैं। अभी तक 22 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

महामारी के दौर में जिला चिकित्सालय रिकांगपिओ में कार्यरत जिला कोविड-19 के निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज नेगी फ्रंट वॉरियर के रूप में कार्य कर रहे हैं। उरनी में संस्थागत क्वारंटीन होने पर उरनी पंचायत प्रधान गीता ज्ञानी ने भी प्रशासन को काफी सहयोग किया। जिला मजिस्ट्रेट किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि जिले में तीन दिन से अभी तक कोई नया कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। सीएमओ डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि पूरे देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। जिला चिकित्सालय रिकांगपिओ में कार्यरत जिला निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज नेगी भी इस महामारी के दौर में कोरोना योद्धा की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें