फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत के मुताबिक चले बसें, निगम में हो चालक परिचालकों की भर्ती

विज्ञापन
रामपुर डिपो में बसों और चालक परिचालकों की भर्ती को लेकर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर परिवहन निगम में बसों, चालकों सहित स्टाफ की कमी को लेकर सीपीएम ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। रामपुर के मुख्य बस अड्डे में सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। सीपीएम ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द से जल्द बसों की व्यवस्था करने और निगम में चालक परिचालकों के रिक्त पद भरने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को रामपुर मुख्य बस अड्डे में सीपीएम ने बसों की कमी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सीपीएम ने कहा कि बंजार में हुई निजी बस दुर्घटना में 45 लोगों की मौत के बाद सरकार ने बसों में ओवर लोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध तो लगा दिया, लेकिन यात्रियों की सुविधा के मुताबिक बसों की व्यवस्था सरकार नहीं कर पाई है, जिसके कारण आम जनता परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित कर्मचारी वर्ग को सुबह और शाम के समय बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा।
सीपीएम नेताओं के अनुसार रामपुर क्षेत्र में कुल 108 रूट होने के बावजूद रामपुर में ही करीब 150 के करीब चालक, परिचालक और स्टाफ की कमी चल रही है। निगम में आगामी 5-6 माह में करीब 600 चालक, परिचालक और अन्य स्टाफ कर्मी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, जिससे जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी। सीपीएम ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि जल्द से जल्द निगम के बेड़े में बसों और चालक परिचालकों की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर बिहारी सेवगी, देवकीनंद, पूर्ण ठाकुर, जगदीश, प्रेम, दिनेश, आशु भारती, चांदनी, ओम प्रकाश भारती, कुलदीप सिंह सहित कुश्वा, ननखड़ी, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें