फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को लेकर रामपुर में प्रदर्शन

विज्ञापन
 हिंदू युवक की हत्या के विरोध में रामपुर में बांग्लादेशी सरकार और आतंकवाद का फूंका पुतला। संवाद
विज्ञापन
. जिहादी मानसिकता और आतंकवाद का फूंका पुतला
विज्ञापन

. बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या को लेकर बुधवार को रामपुर में विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश की सरकार और जिहादी मानसिकता के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शहर के पुराने बस अड्डे में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिहादी मानसिकता और आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उचित कार्रवाई करने और बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस मौके पर विहिप जिला मंत्री विष्णु शर्मा, नगर अध्यक्ष पीयूष मेहता, अधिवक्ता विनय शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक प्रियंका ठाकुर, बजरंग दल संयोजक चंदर, विभिन्न संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता उमादत्त भारद्वाज, यशपाल शर्मा, अनु गोस्वामी, रोशन चौधरी, अशोक, प्रोमिला मेहता, संग्राम सिंह, गुलाब नेगी सहित हिंदू समाज से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


लवी मेला भी बन रहा जिहादियों का गढ़
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि रामपुर का लवी मेला भी जिहादी मेला बन चुका है। मेले में 80 प्रतिशत से ज्यादा दुकानें मुस्लिम समुदाय के लोगों को मिल रही हैं। बाहरी राज्यों से आकर स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर डाका डाल रहे हैं।

 हिंदू युवक की हत्या के विरोध में रामपुर में बांग्लादेशी सरकार और आतंकवाद का फूंका पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें