फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव के सभी वार्डों से वसूला जाएगा संपत्ति कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में शुरू हुई जीआईएस आधारित संपत्ति कर मूल्यांकन प्रक्रिया
विज्ञापन


सभी सात वार्डों में होगा सर्वेक्षण का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नगर पंचायत चिड़गांव के सभी सात वार्डों में संपत्ति मालिकों से गृहकर लिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत ने अपने क्षेत्र में जीआईएस आधारित संपत्ति कर मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। डाटा एकत्र होने के बाद नगर पंचायत गृहकर वसूल करेगी। यह कार्य अर्यभट्ट जियो-इन्फॉर्मेटिक्स एंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर को सौंपा है, जो हिमाचल प्रदेश सरकार की जीआईएस आधारित परियोजनाओं के लिए नोडल एजेंसी है। यह पहल संपत्ति कर मूल्यांकन को सुचारु बनाने और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी की मदद से शहरी योजना को बेहतर करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सर्वेक्षण के तहत घर-घर संपत्ति मानचित्रण, परिसंपत्तियों का जियो-टैगिंग, डेटा संग्रह, ई-संपत्ति पोर्टल में व्यवस्थित प्रविष्टि, डेटाबेस संकलन और विस्तृत मानचित्र लेआउट तैयार करना शामिल है। जीआईएस तकनीक का उपयोग करके, यह पहल संपत्ति रिकॉर्ड की सटीकता, राजस्व वृद्धि और कुशल शहरी प्रबंधन को सुनिश्चित करेगी। यह परियोजना पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन



नगर पंचायत चिड़गांव के सभी वार्डों में घर-घर संपत्ति का मूल्यांकन आरंभ हो गया है। डाटा एकत्र होने के बाद गृह कर प्रक्रिया आरंभ होगी, जिससे नगर पंचायत का राजस्व बढ़ेगा। - पीयूष चौहान, सचिव, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें