फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा और अपराध से रहें दूर, कॅरिअर पर ध्यान दें युवा : आशीष कौशल

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला : रामपुर के स्प्रिंगडेल स्कूल में एचपीएस निरीक्षक आशीष कौशल ने विद्यार्थियों को बताया अच्छी संगति का महत्व
विज्ञापन

यातायात के नियमों पर भी किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एचपीएस निरीक्षक आशीष कौशल पहुंचे। रामपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक आशीष कौशल ने विद्यार्थियों को अच्छी संगति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गलत संगति से हमेशा दूर रहना चाहिए, क्योंकि गलत आदतें देखा देखी में ही लगती हैं। अच्छे मित्र और सकारात्मक वातावरण इंसान को सफलता की ओर ले जाता है। युवाओं को नशे और अपराध जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने कॅरिअर और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी जीवन कामयाबी की रीढ़ होता है। बच्चे छोटी उम्र से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि नशा शहर से लेकर गांव तक फैल चुका है। युवा देखा देखी में नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी और प्रयास जरूरी हैं। पुलिस भी नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। युवा नशे की लत से बचने के लिए कामयाबी के मार्ग को चुनें। थाना प्रभारी ने यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लें। कार्यक्रम में एएसआई करण चंद ने विद्यार्थियों को नशे और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को जीवन में अपनाने की सलाह दी। प्रधानाचार्य मनीष आनंद से निरीक्षक आशीष कौशल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अध्यापक बिंदु राणा ने किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य आशा सोप्टा, मीनाक्षी कौल, शिक्षक गोविंद शर्मा, वीरेंद्र डोगरा, चिंतामणी देष्टा, रोहित और आत्मिक आनंद मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने कहा
-स्प्रिंगडेल स्कूल की नव्या भारद्वाज ने बताया कि पुलिस की पाठशाला में कॅरिअर काउंसलिंग पर दी गई जानकारी काफी महत्वपूर्ण थी। अमर उजाला का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

- छात्रा हिमांगी ने बताया कि कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में दी गई जानकारी छात्र-छात्राओं के लिए काफी अहम थी। विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला।
-छात्र आदित्य राज नेगी ने कहा कि कार्यक्रम में नशा निवारण के बारे में दी गई जानकारी विद्यार्थियों के लिए काफी कारगर साबित होगी। नशे से बचाव और विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने को लेकर दी गई जानकारी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

- छात्र जतिन ठाकुर ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में बताए गए अच्छी संगति के महत्व से भविष्य में काफी मदद मिलेगी। अमर उजाला का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए कारगर साबित होगा।

पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद

पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते निरीक्षक आशीष कौशल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें