फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में रसोई गैस के रिसाव से लगी दाे मंजिला मकान में आग

विज्ञापन
चौपाल की ग्राम पंचायत गोरली मड़ावग में घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुधवार सुबह हुई घटना, सेब के फलदार पेड़ भी जले
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के पास पहले हुए कपड़ों के सिवाए कुछ नहीं बचा

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की गोरली मड़ावग गांव में रसोई गैस का रिसाव होने से दो भाइयों के आठ कमरों के दो मंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में आठ कमरें, रसोईघर और स्नानागार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मकान के साथ सेब के फलदार पेड़ भी जल गए। प्रभावित परिवार के पास तन के कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा है। बुधवार सुबह 9:30 बजे विकास और अंकुश पुत्र स्व. प्रकाश चंद के रिहायशी मकान में आग लगी। आग लगने का कारण गैस सिलिंडर का लीक होना बताया जा रहा है। लकड़ी के मकान को आग ने देखते ही देखते पूरी तरह चपेट में ले लिया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक सबकुछ राख हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने अब पड़ोसी के पास पनाह ली है, लेकिन उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। इस घटना में दोनों भाइयों की जीवनभर की पूंजी जलकर राख हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और नायब तहसीलदार प्रशांत शर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तिरपाल, कंबल, 40 हजार रुपये नकद राशि फौरी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राहत नियमावली के तहत प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें