फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में गरमाए नित्थर के ज्वंलत मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
कूर्पण खड्ड पेयजल योजना, लूहरी परियोजना प्रभावितों और सड़क की समस्या उठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। जिला शिकायत निवारण कमेटी कुल्लू की बैठक में उप तहसील नित्थर के कई ज्वलंत मुद्दे गरमाए। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया और नित्थर की कई समस्याओं को उपायुक्त कुल्लू के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
प्रमुख रूप से कूर्पण खड्ड पेयजल एवं सिंचाई योजना के विषय पर सदस्य जितेंद्र पॉल ठाकुर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब 24 करोड़ के बजट से योजना का निर्माण हो रहा है। इसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पानी अभी तक नित्थर उप तहसील की ग्राम पंचायत नित्थर और देहरा पंचायत की जनता तक नहीं पहुंच पाया है। देहरा पंचायत के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। देहरा पंचायत के लोगों को सात दिनों के बाद पानी नसीब हो रहा है। अभी गर्मी तो शुरू ही हुई है और यदि यह योजना शुरू नहीं हुई तो पेयजल के लिए हाहाकार मच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र पॉल ने कहा कि उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आनी किशोर शर्मा से बात की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में स्वयं दौरा कर स्थिति की रिपोर्ट देंगे। बैठक में लूहरी परियोजना से विस्थापितों की समस्या भी रखी गई। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता आनंद शर्मा का कहना है कि नित्थर बाजार में पानी निकासी का कार्य चल रहा है। जैसे ही कार्य समाप्त होगा, उसके बाद सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें