फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर हो आरक्षण : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में समाज सुधार ब्राह्मण सभा की बैठक में समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

सभा ने शिंगला में भवन का निर्माण करवाने का लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। समाज सुधार ब्राह्मण सभा रामपुर ने बुधवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता रामपुर खंड के अध्यक्ष रामरतन शर्मा ने की। बैठक में ब्राह्मण सभा की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। सभा में चर्चा हुई कि सरकार से कई बार समाज सुधार ब्राह्मण सभा के भवन बनाने के लिए दस्तावेज जमा करवाए गए हैं, लेकिन दस्तावेज बार-बार रद्द हो रहे हैं। सरकार भवन निर्माण को लेकर कोई सुध नहीं ले रही है। सभा शिंगला में भवन का निर्माण करवाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामरतन ने कहा कि सभा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर से मिला था। मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण को लेकर उचित सहयोग देने का आश्वासन दिया था। साथ ही सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल से भी दो साल पहले भवन निर्माण की मांग उठाई थी। विधायक ने दो लाख रुपये देने का आश्वासन तो दिया था, लेकिन दो साल बीतने के बाद अभी तक राशि के लिए किसी भी तरह का पत्राचार नहीं हो पाया है। 29 वर्षों से भवन का निर्माण करने का सपना फाइलों में ही घूम रहा है। विस क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के 17 हजार मतदाता खुद तय करेंगे कि आगामी विस चुनाव में वोट किसे देना है। सभा सरकार से उम्मीद छोड़ चुकी है। उन्होंने सरकार से सहयोग की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सभा सभी को साथ लेकर चल रही है और किसी का विरोध नहीं कर रही। सरकार जातिवाद का विरोध करती है, लेकिन नेता लोगों को बांटने का कार्य कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज मांग करता है कि समाज को बांटने का कार्य न हो। आरक्षण जातिवाद पर न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। सलाहकार कृष्ण शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ब्राह्मण सभा रामपुर में 1997 से कार्य कर रही है। सभा के पास बैठने तक का स्थान नहीं है। उन्होंने सरकार से सहयोग करने की मांग की है। इस मौके पर महामंत्री सत्य देव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें