परख और एनसीईआरटी ने प्रदेश की 6,242 कक्षाओं का किया मूल्यांकन
तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के गणित और हिन्दी विषय का भी लिया टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और परख ने प्रदेश के विद्यार्थियों का टेलेंट परखने के लिए परीक्षा आयोजित की। जिसके तहत निजी और सरकारी स्कूलों की तीसरी, छठीं और नौवीं कक्षा के 6,242 कक्षाओं में राज्य शिक्षा उपलब्धी सर्वेक्षण किया गया। इसमें सभी जिलों में गठित की गई प्रशिक्षित फील्ड टीम ने स्कूलों में जाकर गणित और भाषा विषय के संबंध में विद्यार्थियों का सर्वे किया। जिसकी रिपोर्ट एससीईआरटी की ओर से एनसीईआरटी को सौंपी जाएगी। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर परख उसे अपनी शिक्षा नीतियों में शामिल करेगी।
इसके तहत सोलन के चयनित 517 स्कूलों में निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वे के लिए 468 बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षित टीमों ने स्कूलों में एनसीईआरटी और परख की ओर से जारी पाठ्य सामग्री के संबंध में गणित और भाषा विषय का सर्वे किया। शहर के साथ लगते छात्र-छात्रा स्कूल में सुबह 10:30 पर बच्चों की परीक्षा आयोजित की गई। राज्य शिक्षा उपलब्धी सर्वेक्षण की जिला समंवयक बबीता ठाकुर ने बताया कि जिला के चयनित स्कूलों में सर्वे किया गया। इसके तहत स्कूलों में एक परीक्षा भी ली गई है। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने की है। जबकि फील्ड टीम सदस्यों में जेबीटी और बीएड प्रशिक्षु शामिल रहे।
-सादर-