फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिला परिषद की हॉट सीट पर भाजपा का कब्जा, हकीम नेगी बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धनमाला नेगी उपाध्यक्ष निर्वाचित, 10 में से 9 सीटें जीतकर भाजपा ने कायम रखा दबदबा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला परिषद की सबसे चर्चित और हॉट सीट पर भाजपा ने अपना राजनीतिक वर्चस्व कायम रखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर ली है। जिला परिषद के शीर्ष पदों को लेकर आम सहमति बनने के बाद नए पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई।

कल्पा वार्ड से निर्वाचित सदस्य हकीम नेगी को सर्वसम्मति से जिला परिषद किन्नौर का अध्यक्ष चुना गया जबकि रिब्बा वार्ड से निर्वाचित सदस्य धनमाला नेगी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाल ही में संपन्न जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 10 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को केवल एक सीट पर सफलता मिली। इस परिणाम को जिले में भाजपा के मजबूत जनाधार और संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रिकांगपिओ बाजार में विजय रैली निकाली। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हकीम नेगी ने कहा कि यह जीत केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास से शुरू हुआ यह सफर विकास और जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला परिषद के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के समग्र विकास के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि भाजपा ने किन्नौर जिला परिषद में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी किन्नौर की जनता भाजपा को समर्थन देगी और पार्टी कार्यकर्ता इसी उत्साह एवं एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें