फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ

विज्ञापन
नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ। संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के डिपो की स्थापना का कार्य जल्द होगा शुरू : राठौर

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग नगर परिषद को मंगलवार को नया नेतृत्व मिल गया। करुणा कंवर ने अध्यक्ष और कमला शर्मा ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। एसडीएम शशांक गुप्ता ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का नगर परिषद कार्यालय में आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर, नगर निगम शिमला के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची समेत कांग्रेस पदाधिकारी और पार्षद उपस्थित रहे। अध्यक्ष करुणा कंवर ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के नेतृत्व में सभी सातों वार्डों का समान विकास किया जाएगा। पार्किंग, फुटपाथ और पेयजल व्यवस्था जैसी प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उपाध्यक्ष कमला शर्मा ने भी प्रत्येक वार्ड के संतुलित विकास और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ठियोग में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अमृत पेयजल योजना को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे नगर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। ठियोग में इलेक्ट्रिक बसों के डिपो की स्थापना का कार्य भी जल्द शुरू होगा। कस्बे के सुंदरीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई टीम नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान कर विकास को नई दिशा देगी।
विज्ञापन

विधायक राठौर ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की निंदा की
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की भी निंदा की। नगर निगम शिमला के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कांग्रेस संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह राठौर के साथ किसी प्रकार की दूरी या मतभेद नहीं है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की बात कही। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें